रविंद्र रवि भारतीय रेलवे के उत्तरी जोन के सदस्य मनोनीत

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 10:59 AM (IST)

हरिपुर (राजिंद्र) : सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व देहरा विधायक रविंदर रवि को भारतीय रेलवे के उत्तरी जोन का सदस्य मनोनीत किया है। रवि की इस नियुक्ति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि विधानसभा देहरा में भी रेलवे की लाइन गुजरती है तथा अब रवि को मिली इस नियुक्ति से इस लाइन के सुधारीकरण की आस जगी है। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. सुकृत सागर ने कहा कि रविंदर रवि का मेहनती और सूझबूझ वाला व्यक्तित्व है जिसका फायदा प्रदेश में रेलवे को रेल सुविधा के विस्तारीकरण में मिलेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News