कुल्लू : बंजार में बुजुर्ग महिला व आनी में नाबालिग लड़की से हैवानियत की हदें पार

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2023 - 07:51 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के एक गांव में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की वारदात हुई है, वहीं आनी के एक गांव में नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बंजार क्षेत्र के गांव में आरोपी घर में घुसा और 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। 16 अगस्त को यह वारदात उस समय हुई जब महिला का पति और परिवार के अन्य लोग घर में नहीं थे। इलाके में मोबाइल नैटवर्क भी ठप्प होने के कारण महिला परिजनों को सूचित न कर सकी। अब पीड़िता ने अपनी बेटी के साथ बंजार थाने में जाकर पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में गोपाल सिंह (24) पुत्र हरि लाल निवासी चांदी डाकघर चनौन कुल्लू को नामजद किया गया है। 

 उधर, आनी के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़िता को जब पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे शिमला भेज दिया। केएनएच में उसका अल्ट्रासाऊंड हुआ जिसमें उसके गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता ने अपनी माता के साथ थाने में बताया कि जब 6 महीने पहले वह घर आई थी तब घर में कोई नहीं था तो एक अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया और वह पानी पीने के बहाने अंदर आया। इस दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उस घटना के बाद वह व्यक्ति लड़की को नहीं मिला और न उसने उसे कहीं देखा। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता  की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News