मनाली में शर्मनाक घटना, 2 साल की मासूम से हैवानियत की हदें पार

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 04:19 PM (IST)

मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली के सियाल में 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बच्ची सुबह अचानक घर से गुम हो गई। उन्होंने सोचा कि वह जान पहचान वालों के घर में होगी। लेकिन तलाशने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो वे परेशान हो गए। उन्होंने समस्त क्षेत्र में छानबीन की ओर लोगों से भी पूछताछ की। अंधेरा होने पर बच्ची के सियाल नाले में पड़े होने की सूचना मिली। माता-पिता उसे घर ले आए। कुछ देर बाद लड़की घर में बेहोश हो गई। उन्होंने बच्ची को मनाली अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होते देख डाॅक्टर ने बच्ची नेरचौक रैफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 363, 376 व पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News