Shimla: फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग लड़की से हैवानियत, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 05:14 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला में फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छोटा शिमला थाने में इस बारे में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी से फेसबुक पर इसी वर्ष फरवरी महीने में उसकी दोस्ती हुई। मार्च महीने में आरोपी उसे अपने अस्थाई निवास स्थान पंथाघाटी ले गया। पंथाघाटी में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे कुमारसैन में अपने घर ले गया। यहां पर भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की पहचान पुनीत के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News