भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की सिर में चोट लगने से मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 11:07 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर के अंतर्गत बजीर-बावड़ी में भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भूस्खलन में फंसे युवक को निकाल लिया। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान देवेंद्र कुमार निवासी निरमंड के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति का नाम ललित कुमार बताया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि दोनों युवक अवैरी से बजीर-बावड़ी के लिए पैदल आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा घटित हो गया। थाना प्रभारी चमन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News