स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएं रामायण व भागवत गीता

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 01:44 PM (IST)

नाहन (दलीप) : स्कूलों के पाठ्यक्रम में भागवत गीता व रामायण को शामिल करने की मांग को लेकर आज हिंदू जागरण मंच व विश्व हिंदू परिषद ने शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा है। प्रथम कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के पाठ्यक्रम में रामायण व  भागवत गीता को शामिल करने की मांग उठाई गई है ताकि आने वाली नई पीढ़ी को अपने इतिहास की जानकारी स्कूलों में ही मिल सके। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री राजेंद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज देश के कई राज्यों में स्कूलों के पाठ्यक्रम में भागवत गीता समेत रामायण को शामिल किया गया है। इसी मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश में चलने वाले स्कूलों के पाठ्यक्रम में भागवत व रामायण को शामिल करने के मकसद से डीसी सिरमौर की मार्फत प्रदेश के शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आज आने वाली नई पीढ़ी को अपने ही इतिहास के बारे जानकारी नहीं है अगर भागवत गीता रामायण पाठ्यक्रम में शामिल होते हैं तो स्कूलों में ही आसानी से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे जानकारी उपलब्ध करवाई जा सकती है। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने गुरुओं व भगवानों की जानकारी नहीं है। भगवान कृष्ण व राम किस युग में हुए, महाभारत क्यों और कब हुई, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर रामायण व भागवत गीता पाठ्यक्रम में शामिल होते हैं तो युवाओं को अपने इतिहास से जोड़ा जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News