राजपूत समुदाय के एकजुट हुए बिला कल्याण संभव नहीं

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:22 PM (IST)

पालमपुर : राजपूत सभा उपमंडल पालमपुर का वार्षिक सम्मेलन रविवार को महाराणा प्रताप भवन पालमपुर में आयोजित किया गया। इसमें उपमंडल पालमपुर शाखा सहित नगरोटा, देहरा, धर्मशाला व जयसिंहपुर के राजपूत समुदाय से संबंधित लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कै. एस.एस. डोगरा रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष कर्नल एस.एस. परमार तथा राजपूत ट्रस्ट के चेयरमैन कुलदीप ठाकुर ने की।

इस मौके पर राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष टेक चंद राणा, पालमपुर शाखा अध्यक्ष जगरूप सिंह राणा, सीनियर वाइस प्रैसीडैंट सी.डी. राणा, एम.एस. राणा, एस.के. सपहिया, मेहर चंद कटोच, मुख्य सलाहकार युद्धवीर कटोच, सलाहकार एम.एल. परमार, वित्त सचिव रविंद्र सिंह राणा, प्रैस सचिव कैलाश मन्हास, कुलदीप राणा, संगठन सचिव अरुण सिंह ठाकुर, रजिंद्र सिंह राणा, कार्यकारिणी सदस्य एस.एस. पटयाल, राजपूत सभा नगरोटा अध्यक्ष सुभाष पठानिया, देहरा के अध्यक्ष यश पठानिया, धर्मशाला अध्यक्ष डा. कुशल कटोच व जयसिंहपुर के राजेंद्र सिंह राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। वार्षिक सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने समाज में एकजुटता लाने का आह्वान करते हुए राजपूतों के कल्याण की बात कही।

इस दौरान समुदाय से संबंधित कई राजपूत भाइयों ने अपने गीत और संगीत से लोगों का मनोरंजन किया, वहीं के.एल.बी. डी.ए.वी. कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने परंपरागत पहाड़ी गिद्दा का आयोजन कर सम्मेलन समारोह को चार चांद लगा दिए। समाजसेवी एवं कवि अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश राजपूत सभा के अध्यक्ष कर्नल एस.एस. परमार ने कहा कि जब तक राजपूत समुदाय एकजुट नहीं हो जाता है तब तक इस वर्ग का कल्याण संभव नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News