राजीव ने संभाला नगर निगम मंडी के आयुक्त का कार्यभार

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 03:08 PM (IST)

मंडी (रजनीश) : नगर परिषद मंडी को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद सरकार द्वारा तैनात किए गए पहले आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्ड में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नगर निगम के सभी वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी जो नगर निगम की तरफ से प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के दायरे में जो ग्रामीण क्षेत्र है वहां पर विकास कार्यों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा और सभी का सहयोग लेकर नगर निगम के क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। नगर निगम बनने पर मंडी शहर के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार नगर निगम के दायरे में विकास कार्य करवाए जाएंगे और जो गतिविधियां होगी उन्हें किया जाएगा। साथ ही लोगों की समस्याओं काे भी प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका निपटारा किया जाएगा। इससे पहले नगर निगम के कार्यालय पहुंचने पर राजीव कुमार का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र, पार्षद पुष्पराज कात्यायन, अलकनंदा हांडा, जितेंद्र शर्मा, बंशी लाल, निर्मला शर्मा, हेमलता शर्मा, एस.डी.ओ. राजेश चाैधरी, जे.ई. नरेश कुमार उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rajneesh Himalian

Related News