किन्नौर के राजेन्द्र नेगी बने हिमाचल प्रदेश दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 09:17 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): जिला किन्नौर के राजेन्द्र नेगी हिमाचल प्रदेश दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष बने हैं। वीरवार को हिमाचल प्रदेश दिव्यांग कल्याण संघ के चुनाव पंचायत भवन शिमला में संपन्न हुए। इसमें हिमाचल के समस्त जिलों से आए दिव्यांगजनों ने भाग लिया। इसमें जिला राजेन्द्र नेगी को अध्यक्ष व सिरमौर के सुरेन्द्र को महासचिव चुना गया। इस दौरान वर्ष 2025 तक के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इस चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जिला शिमला के मूंगी लाल, बिलासपुर के दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष, कुल्लू के बेलीराम को संयुक्त सचिव, जिला किन्नौर के सीता राम को स्टेज सचिव, बिलासपुर के जगदीश राम ठाकुर व शिमला के प्रवीण सैनी को सर्वसम्मति से मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। 

इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए जिला किन्नौर के राजेंद्र सिंह नेगी और जिला मंडी की हेमलता पठानिया के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिसके लिए मतदान करवाया गया। मतदान में कुल 69 वोट पड़े। हेमलता पठानिया को केवल 28 और राजेंद्र सिंह नेगी को 41 वोट मिले। चुनाव नतीजे के आधार पर किन्नौर के राजेंद्र सिंह नेगी को हिमाचल प्रदेश दिव्यांग कल्याण संघ का वर्ष 2025 तक नया अध्यक्ष बनाया गया। संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे दिव्यांगों के हित के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर महासंघ के पूर्व प्रधान तकदीर सिंह, पूर्व महासचिव जगदीश ठाकुर के साथ-साथ विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और दिव्यांग मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News