हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 10:44 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 7 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। शुक्रवार के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

बागवानी को नुकसान

हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने रामपुर उपमंडल के सेब उत्पादक क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। मंगलवार रात को हुई ओलावृष्टि से दरकाली, नोगवैली और आसपास की कई पंचायतों में सेब के बगीचों और अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुँचा है। नित्थर और तकलेच जैसी जगहों पर भी बागवानों को इस मौसम की मार झेलनी पड़ी है।

अप्रैल महीने का पूर्वानुमान

इस साल अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश होने की 33.5% संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक लाहौल-स्पीति और किन्नौर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान (न्यूनतम) सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि मैदानी और मध्य पहाड़ियों में दिन का तापमान (अधिकतम) सामान्य रहने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News