Himachal: राहुल गांधी का हिमाचल दौरा रद्द, सोनिया-प्रियंका शिमला में रुकीं

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 04:29 PM (IST)

कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हिमाचल दौरा रद्द हाे गया है। वह आज शिमला आने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा रद्द हो गया है। उनका दौरा क्यों रद्द हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सुबह उनके शिमला आने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियों में था।
PunjabKesari

उधर, राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिमला में छराबड़ा स्थित अपने भवन में रुकी हुईं हैं। वे अपने निजी दौरे पर शिमला आईं हैं, जिस कारण अभी तक प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता से नहीं मिली हैं और न ही कोई उनसे मिलने पहुंचा है। अभी कुछ दिन और वे शिमला में रुक सकती हैं। उधर, पुलिस प्रशासन द्वारा उनके भवन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की दोनों प्रमुख नेता  हरियाणा व जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News