लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के नियुक्ति आदेश होंगे विड्रा, राजभवन से सरकार को जाएगी फाइल

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 11:25 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर डाॅ. रचना गुप्ता के नियुक्ति आदेश विड्रा (वापस) होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि डाॅ. रचना गुप्ता ने खुद लिखित तौर पर अध्यक्ष पद को संभालने में अपनी असमर्थता जताई है, ऐसे में राजभवन की तरफ से जल्द इसकी फाइल सरकार को जाएगी, जिसके बाद यह आदेश जारी होंगे। आयोग में अध्यक्ष पद के अलावा 3 सदस्यों राकेश शर्मा, कर्नल राजेश कुमार शर्मा व प्रो. ओम प्रकाश शर्मा की नियुक्ति को लेकर भी संशय बना हुआ है। तीनों सदस्यों के 1 ही वर्ग से संबंध रखने के कारण इसमें फेरबदल हो सकता है। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया के सामने आकर स्पष्ट किया कि आयोग में नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गत वीरवार को आयोग के अध्यक्ष पद पर डाॅ. रचना गुप्ता सहित 3 सदस्यों का प्रात: 8.30 बजे होने वाला शपथ ग्रहण समारोह टल गया था। इसके बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए चहेतों को रेवड़ियां बांटने का आरोप लगाया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने नियुक्ति को लेकर ट्वीट करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा के भीतर भी मुख्यमंत्री के खिलाफ सवाल उठने लगे हैं और मामला पीएम तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं पार्टी उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भी पत्रकार वार्ता करके लोक सेवा आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यों की चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News