लाहौल-स्पीति में फंसे 178 लोगों को बाहर निकाला गया

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 09:59 PM (IST)

शिमला, 31 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में फंसे 178 लोगों को शनिवार को बाहर निकाला गया। एक जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये लोग इस सप्ताह मंगलवार को तोजिंग नाले के ऊपर बादल फटने के बाद जिले के उदयपुर में फंस गए थे। उन्होंने बताया कि इन्हें जिपलाइन या रोपवे के माध्यम से बाहर निकाला गया क्योंकि खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए।
उन्होंने बताया कि अब भी उदयपुर के विभिन्न स्थानों पर 66 लोग फंसे हैं। इनमें से 37 जाहलमा, 15 शांशा और 14 फूडा में फंसे हैं। अधिकारी ने बताया कि इन्हें रविवार को बाहर निकाला जाएगा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि दिन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाहौल घाटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर तोजिंग नाले में 27 जुलाई को बाढ़ से पहुंची क्षति का जायजा लिया। ठाकुर के साथ इस दौरान जिला प्रशासन, सीमा सड़क संगठन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का एक दल मौजूद था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News