Chamba: साहो में प्रैशर कुकर फटा, 12 साल का बच्चा झुलसा

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 03:34 PM (IST)

चम्बा  (काकू) : साहो क्षेत्र में प्रैशर कुकर फटने से एक 12 साल का बच्चा झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है। बच्चे की हालत में सुधार है। बच्चा रसोई घर में था कि अचानक प्रैशर कुकर फट गया और दाल बच्चे के मुंह तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गिर गई। इससे बह बुरी तरह झुलस गया।

बच्चे के चिल्लाने पर परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। मैडीकल कालेज एवं अस्पताल के एमएस डा. जालम भारद्वाज ने बताया कि बच्चे का उपचार चल रहा है। उन्हाेंने बताया कि बच्चा करीब 40 फीसदी जल गया है, लेकिन उसकी हालत ठीक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News