एचपीयू के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने सम्मानित किए 10 गोल्ड मैडलिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2023 - 08:50 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 26वें दीक्षांत समारोह मेें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 गोल्ड मैडलिस्ट सम्मानित किए। राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में एक घंटा व 1 मिनट रुकीं। इसके बाद शेष मेधावियों को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गोल्ड मैडल व पीएचडी की डिग्री देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में 99 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई, जिनमें 40 छात्र और 59 छात्राएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त 111 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें 34 छात्र व 77 छात्राएं शामिल रहीं। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी हिस्सा लिया। 
PunjabKesari

ये 10 मेधावी हुए राष्ट्रपति से सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिन 10 मेधावी गोल्ड मैडलिस्ट को सम्मानित किया, उनमें प्रिया (एमकॉम), अक्षय शर्मा (बीडीएस), भरत सिंह (बीटैक सीएसई), दिव्या (एमए संस्कृत), एकता आर्य (एमफिल बायो टैक), रुपाली भान (एमबीबीएस), शिवम गर्ग (एमबीबीएस पीडियाट्रिक्स व मैडीसन), स्वाति गौतम (बीएड), मेघना (बीएएमएस) और श्रुतकीर्ति (बीएचएमएस) शामिल हैं।
PunjabKesari

हिमाचल के काॅलेजों में 1 लाख विद्यार्थियों में से 70 प्रतिशत लड़कियां होना गर्व की बात 
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें यह जान कर प्रसन्नता हुई कि हिमाचल विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेजों में पढ़ रहे लगभग एक लाख विद्यार्थियों में से 70 प्रतिशत लड़कियां हैं। आज स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले लगभग 100 विद्यार्थियों में से 70 लड़कियां हैं और मुझसे पदक प्राप्त करने वाले 10 विद्यार्थियों में से भी 7 लड़कियां हैं। शिक्षा में हमारी बेटियों की यह प्रतिभा देख कर मुझे बहुत गर्व होता है। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं की उन्नति को देख कर मुझे बहुत प्रसन्नता होती है। मेरा मानना है कि महिलाओं के विकास में ही देश का विकास है और देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढऩे में महिलाओं का योगदान अहम भूमिका निभाएगा। इस लक्ष्य के लिए सभी महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना पहला और बहुत महत्वपूर्ण कदम है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News