79वें हिमाचल दिवस की तैयारियां पूरीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 06:11 PM (IST)

Hamirpur News :  79वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक प्रबंधों की जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।

PunjabKesari

उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बुधवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स और अन्य टुकड़ियां भाग लेंगी। उपायुक्त ने बताया कि समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने सभी हमीरपुरवासियों से इस जिला स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।  

PunjabKesari

उधर, एसपी बलवीर सिंह और डीएसपी नितिन चौहान ने मंगलवार सुबह जिला स्तरीय समारोह के आयोजन स्थल पर परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया और यह रिहर्सल दोपहर बाद तक जारी रही।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News