हमीरपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां हिमाचल दिवस, कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 02:31 PM (IST)

Hamirpur News :  79वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 14 अप्रैल शाम को ही चंबा से हमीरपुर पहुंच जाएंगे और 15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के समापन के बाद शिमला रवाना हो जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News