कांग्रेस जाति, धर्म व क्षेत्र नहीं, विकास की बात करती है : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 11:22 PM (IST)

चम्बा (काकू): कांग्रेस न जाति, धर्म न क्षेत्र की बात करती है। सिर्फ विकास की बात करती है। अब जनता को तय करना है उन्हें कैसी सरकार बनानी है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चम्बा में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने भाजपा की सरकार भी और कांग्रेस की सरकार भी देखी लेकिन जो विकास कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ वह भाजपा नहीं कर पाई। कांग्रेस ने 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के चप्पे-चप्पे का विकास किया है। उन्होंने कहा कि अब कुछ भाजपा वाले भी लोगों के बीच में आएंगे, जिन्होंने 50 साल तक कांग्रेस में रहकर फायदे उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण किया और हर कोने से एक ही आवाज है कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि अपने पैरों तले जमीन खिसकती देख कभी मोदी तो कभी योगी को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा अमित शाह, नितिन गडकरी भी हिमाचल का दौरा कर रहे हैं, लेकिन शर्मनाक बात है कि देश के गृहमंत्री हिमाचल में विकास के मसीहा रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस के जिस नेता ने 60 साल तक सिर्फ विकास करवाया उसका कटाक्ष कर रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा नेता बौखला गए हैं। बौखलाहट में इंसान को समझ नहीं आता कि क्या बोल रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News