हमीरपुर के इन इलाकों में 2 नवंबर को बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 04:12 PM (IST)

नादौन (हमीरपुर) : विद्युत उपमंडल धनेटा के सहायक अधिशाषी अभियंता  किशोरी लाल ने बताया कि 02 नवंबर को धनेटा-कश्मीर 11 केवी फीडर की आवश्यक मरम्मत और टहनियों की कटाई व छंटाई के कार्य के कारण गांव कश्मीर, मनसाई,  बेहरड़ व जसाई, दाड़, टेहली, बटूरड़े, भिड़े , मिहाड़े,  नुग्रां-फाहल तथा प्लासी पंचायतों के अंतर्गत आने वाले गांवों व जल आपूर्ति परियोजनाओं और आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सुबह 09:00 से सायं 06:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्य मौसम तथा कार्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा तथा खराब मौसम की स्थिति में यह कार्य अगले दिन भी किया जा सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News