Hamirpur: 2 नवम्बर को Power Cut...9 घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें प्रभावित गांवों की लिस्ट
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 04:56 PM (IST)
नादौन (जैन): विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सूचना है। 2 नवम्बर को धनेटा-कश्मीर 11 केवी फीडर पर आवश्यक मुरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में सुबह 9 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।
इन गांवों और पंचायतों में बंद रहेगी बिजली
विद्युत बोर्ड धनेटा के सहायक अधिशासी अभियंता किशोरी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए फीडर की मुरम्मत के साथ-साथ लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई और छंटाई का कार्य किया जाना है। इस शटडाऊन के कारण गांव कश्मीर, मनसाई, बेहरड़, जसाई, दाड़, टेहली, बटूरड़े, भिड़े, मिहाड़े, नुग्रां-फाहल तथा प्लासी पंचायतों के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा, इन क्षेत्रों की जल आपूर्ति परियोजनाओं की बिजली भी बंद रहेगी, जिससे पेयजल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
मौसम खराब हुआ तो अगले दिन होगा कार्य
सहायक अधिशाषी अभियंता ने इस आवश्यक रखरखाव कार्य के दौरान क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह शटडाऊन और मुरम्मत कार्य पूरी तरह से मौसम और कार्य की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। यदि 2 नवम्बर को मौसम खराब रहता है या बारिश होती है तो यह कार्य और बिजली कट अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

