Hamirpur: 30 अक्तूबर को लगेगा Power Cut, बड़सर और लंबलू के कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 07:23 PM (IST)
बड़सर (ब्यूरो): बिजली बोर्ड द्वारा लाइनों की आवश्यक मुरम्मत और रखरखाव के चलते आगामी 30 अक्तूबर को हमीरपुर जिले के बड़सर और लंबलू उपमंडलों के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर को लाइनों की मुरम्मत के कारण सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसका प्रभाव मुख्य रूप से सलौणी बाजार, करेर, अवाह, मक्कड़, डुगाड़, कुलहेड़ा, पजारड़ और इसके आस-पास के अन्य गांवों पर पड़ेगा।
वहीं, विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने जानकारी दी कि 30 अक्तूबर को आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 5 बजे तक गांव गसोता, बालू, भरठयाण, भ्यूंट, ब्रालू, बड़ोल, झमरेड़ा, पट्टा और समीपवर्ती इलाकों में पूर्ण रूप से पावर कट रहेगा। संबंधित अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

