30 मई से 6 जून तक लगने जा रहा Power Cut, धर्मशाला के इन क्षेत्रों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:41 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): अगर आप धर्मशाला शहर के निवासी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। शहर में बिजली की बेहतर सुविधा और सुचारू आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। विद्युत उपमंडल संख्या-2 के सहायक अभियंता ने बताया है कि शहर की वितरण प्रणाली को अपग्रेड (उन्नयन) करने और बिजली लाइनों के सामान्य रखरखाव का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है। इस जरूरी काम के चलते 30 मई से लेकर 6 जून तक शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

30 मई से 2 जून तक इन इलाकों में रहेगा कट
बिजली कट के इस शैड्यूल की शुरूआत 30 मई से होगी। इस दिन 63 केवीए पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के तहत आने वाले चेलियां और सरकारी कालोनी क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इसके बाद 1 जून को 250 केवीए सीएसएस और 250 केवीए एआईआर कॉलोनी के क्षेत्रों रेडियो कॉलोनी, पियुंगल नाला, सुभाष नगर और अप्पर सकोह की बत्ती गुल रहेगी। वहीं, 2 जून को 250 केवीए सीएसएस गुलेर मोहल्ला के तहत गुलेर मोहल्ला और सीवरेज प्लांट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित की जाएगी।

3 और 4 जून को यहां प्रभावित होगी बिजली आपूर्ति
रखरखाव का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। 3 जून को 63 केवीए पीडब्ल्यूडी कालोनी के तहत चेलियां और सरकारी कालोनी में बिजली बंद रखी जाएगी। इसके अगले दिन यानी 4 जून को 400 केवीए बीएड कॉलेज के बड़े इलाके प्रभावित होंगे। इस दिन एसएसबी क्वार्टर, सीयू (केंद्रीय विश्वविद्यालय), ब्वॉयज स्कूल, जवाहर नगर, डाईट, बीएड कॉलेज और हॉस्टल के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप्प रहेगी।

5 और 6 जून का यह रहेगा शैड्यूल
शैड्यूल के अंतिम दिनों में 5 जून को 250 केवीए सीएसएस और 250 केवीए एआईआर कालोनी के तहत आने वाले रेडियो कालोनी, पियुंगल नाला, सुभाष नगर और अप्पर सकोह में फिर से बिजली बंद रहेगी। अंत में 6 जून को 250 केवीए सीएसएस और 250 केवीए चेलियां के क्षेत्रों, जिनमें जवाहर नगर, नेहरू युवा केंद्र, बलौरिया मोहल्ला, पीडब्ल्यूडी कालोनी और न्यू कालोनी चेलियां शामिल हैं, वहां रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम खराब रहा तो अगले दिन होगा काम
विद्युत विभाग ने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है और एक अहम जानकारी भी सांझा की है। सहायक अभियंता के अनुसार यह पूरा शैड्यूल मौसम पर निर्भर करेगा। यदि तय शैड्यूल वाले दिन मौसम खराब रहता है, तो उस दिन का काम रोक दिया जाएगा और वह कार्य अगले दिन (मौसम साफ होने पर) पूरा किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपनी जरूरत के अनुसार पहले से व्यवस्था कर लेने का आग्रह किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News