5 वर्षों से एक स्थान पर डटे पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले, सीएम के समक्ष जल्द पेश होगी सूची

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 11:13 PM (IST)

शिमला (राक्टा): 5 वर्षों से एक स्थान पर डटे पुलिस कर्मचारियों के जल्द तबादले होंगे। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से पूरी सूची तैयार की जा रही है। सामने आया है कि पूर्व भाजपा सरकार के समय से कुछ पुलिस कर्मचारी एक ही स्थान पर डटे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को विजिलैंस व सीआईडी में भी तैनाती नहीं दी जाएगी। पहले सरकार बदलने पर पुलिस जवान विजिलैंस और सीआईडी में जुगाड़ भिड़ाकर तैनाती पाते रहे हैं। इस बार तबादला आदेश में 5 साल से एक ही स्थान पर डटे कर्मचारियों को जिलों में भेजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय जल्द ही पूरी सूची तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। 

सूचना ये भी है कि पूर्व सरकार के समय से कुछ पुलिस जवान और अधिकारी अभी तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं। ऐसे में जल्द ही संबंधित जवानों को भी बदला जा सकता है। गौर हो कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल के लिए सूचियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थीं लेकिन 3 माह पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस तबादलों से संबंधित प्रस्ताव वापस भेज दिया था। पिछली सरकार के समय में सचिवालय सहित अन्य स्थानों पर सेवाएं दे रहे पुलिस अधिकारियों व जवानों को बदले जाने का भारी दबाव है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News