पुलिस ने कुल्लू में पकड़ा एक और नशा तस्कर, चरस की बड़ी खेप हुई बरामद
punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 05:53 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सैंज थाना की विशेष अन्वेशण शाखा की टीम ने नाकाबंदी के दौरान विहाली मोड़ के पास एक तस्कर को 1 किलो 83 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि चरस तस्कर की पहचान लुदर सिंह पुत्र देहरु राम गांव शरण रैला, तहसील सैंज के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि चरस तस्कर लुदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चरस तस्कर ने चरस कहां से खरीदी और इसकी कहां सप्लाई देनी थी, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।