चम्बा में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 8 किलो 62 ग्राम चरस के साथ दबोचा तस्कर

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 06:34 PM (IST)

डल्हौजी (शमशेर महाजन) : चम्बा मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर एक व्यक्ति से 8 किलो 62 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने एक  तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को नए साल में यह सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार एनएससीसी कांगड़ा पुलिस की टीम ने एएसआई करतार सिंह की अगवाई में एक तस्कर को 8 किलो 62 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान सूरत पुत्र परस राम गांव बांजल चुराह टिकरीगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20, 61-85 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News