Shimla: शांति भंग करने पर पुलिस ने किए 4 लोग गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 05:21 PM (IST)
रोहड़ू (बशनाट): जिला शिमला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने बीती रात निवारक कार्रवाई करते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार इन व्यक्तियों के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी तरह विधिसम्मत ढंग से की गई तथा उनके परिजनों को भी नियमानुसार सूचित किया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर संयमित व्यवहार रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अनुशासनहीनता या शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

