रात को पिकअप हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 12:00 PM (IST)

संगड़ाह : सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ में रविवार रात्रि करीब 1ः 30 बजे एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में दो व्यक्तियां की मौके पर मौत हो गई है, एक अन्य घायल हुए है। जानकारी के अनुसार पिकअप (एचपी16- 4084) छड़ील नजदीक जघेड ़(कांगू की जुबड़ी) के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान अनिल (20) राजेश ग्राम रेडी गुसान तहसील राजगढ़ व रिशु (32) पुत्र बलवन्त ग्राम टिक्करी (राजगढ़) के रूप में हुई है। हादसे में सुनील (20) निवासी ग्राम रेडी गुसान घायल हुआ है। घायल को सोलन अस्पताल ले जाया गया है। घायल हुआ युवक हादसे में मृतक युवक का सगा भाई है। पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने पिकअप हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके पश्चात शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News