Kangra: शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 05:37 PM (IST)
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति पेशे से शादियों में काम करता था। घटना वाली रात वह किसी शादी समारोह से वापस घर लौटा था। उस समय वह शराब के नशे में था। घर पहुंचने के बाद उसने अचानक कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) रैफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया, इसकी गहनता से छानबीन की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

