मैडीकल कालेज चम्बा में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 04:59 PM (IST)

चम्बा (काकू): मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह काफी समय से बीमार था और मैडीकल कालेज चम्बा में उपचाराधीन था। शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद आगामी छानबीन की जा रही है। 2 फरवरी को बकलोह क्षेत्र का एक टैक्सी चालक व्यक्ति को इलाज के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा लाया था। यहां पर उसे दाखिल करवाया गया था। टैक्सी चालक सुभाष कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति कमलाड़ी, ककीरा व बकलोल आदि क्षेत्रों में घूमता था।
करीब 4 वर्षों से उसी क्षेत्र में घूमता रहता था। कई बार बातचीत करने पर वह अपना नाम अनिल या टूटी बताता था। इससे अधिक नाम पता नहीं बताता था। अधिक समय तक किसी से बातचीत नहीं करता था। करीब 2 माह पहले वह अचानक बीमार हो गया। उन्होंने उसे ककीरा में चेक करवाया। उसके बाद नागरिक अस्पताल चुवाडी में 2 दिन तक दाखिल करवाया। वहां जांच के दौरान करोना पॉजिटिव पाया गया। इसके कारण इलाज के लिए मैडीकल कालेज चम्बा रैफर किया गया था। उसके बाद वह मैडीकल कॉलेज चम्बा में ही उपचाराधीन था। शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सदर चम्बा सकीनी कपूर ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव गृह चम्बा में रखा है। मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।