खेतों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, 2 दिन से था लापता
punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 12:08 AM (IST)

फतेहपुर (अजय): पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत लोहारा के गांव घोली में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार देस राज पुत्र खैम्बो राम पिछले 2 दिन से लापता था। उक्त व्यक्ति पहले भी बिना बताए घर से चला जाता था। इसलिए परिजनों ने उसके गायब होने पर ध्यान नहीं दिया लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसका बेटा अपने खेतों की तरफ गया तो वहां पिता को पेड़ से लटका हुआ देखा। लड़के के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और इसकी जानकारी पंचायत उपप्रधान बाबू राम को दी गई। उपप्रधान ने फतेहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

दरिद्रता दूर करेगा श्रीयंत्र का ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल