यहां जान हथेली पर लेकर खड्ड में नहाने उतर रहे लोग

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 05:47 PM (IST)

कांगड़ा: बरसात के इन दिनों में कब कहां बारिश हो जाए इसका किसी को मालूम नहीं होता। इन दिनों कांगड़ा के बनेर खड्ड में अन्य राज्यों से देवी के दर्शनों को आ रहे लोग बैखोफ जान हथेली पर लेकर नहाने उतर जाते हैं। यहां प्रशासन नेपिछले कुछ वर्षों में डूब के मरने वालों के नाम तथा तारीख के बोर्ड भी लगाए हुए हैं किन्तु उसकी भी अनदेखी करते हुए लोग खड्डों में नहाने तथा सैल्फी लेने उतर जाते हैं। इस संबंध में व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष प. वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि यहां पुलिस के जवानों को तैनात किए जाए ताकि लोगों को यहां नहाने से रोका जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News