Solan: कालका-शिमला रेलमार्ग पर 57 नंबर पुल के पास तेज बारिश से ट्रैक बहा

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 07:21 PM (IST)

परवाणू (विकास): कालका-शिमला रेलमार्ग को बहाल करने के लिए रेलवे विभाग की ओर से चल रहा मुरम्मत कार्य शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण फिर प्रभावित हो गया। टकसाल से गुम्मन रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए किया गया सारा काम पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे ट्रैक के साथ बड़ी खाई बन गई और रेलवे विभाग को काफी नुक्सान हुआ है। बारिश से पहले रेलवे ने ट्रैक तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सैक्टर-6 से जेसीबी की मदद से अस्थायी रास्ता बनाया था। मौके पर जेसीबी ट्रक और दर्जनों कर्मचारी मुरम्मत कार्य में जुटे थे।

तेज बारिश के कारण क्रेटवाल, मिट्टी और निर्माण सामग्री का बड़ा हिस्सा बह गया। इससे अब ट्रैक को दोबारा तैयार करने में पहले के मुकाबले अधिक समय लग सकता है। हाल ही में रेलवे विभाग ने 2 सितम्बर को अधिसूचना जारी कर धर्मपुर से शिमला के बीच ट्रेन सेवा शुरू की थी। हालांकि ब्रिज नंबर 57 के पास हुए ताजा नुक्सान को देखते हुए कालका से रेल सेवा बहाल होने के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News