कालका से कोटी तक आज से शुरू होगी रेल सेवा

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 10:59 PM (IST)

परवाणू (विकास): विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर कोटी तक मंगलवार से रेल सेवा शुरू हो रही है। रेलवे ने कालका से कोटी के बीच ट्रेन का ट्रायल किया जो सफल रहा। उसके बाद अधिकारियों ने परवाणू से कुछ दूरी पर स्थित कोटी स्टेशन तक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। प्रदेश में 8 से 10 जुलाई के बीच हुई भारी बारिश के बाद इस रेलमार्ग पर रेल सेवा स्थगित है। कोटी में ही सबसे पहले भूस्खलन हुआ था। उसके बाद तो कोटी से लेकर शिमला तक कई स्थानों पर रेल पटरी हवा में लटकी हुई है। यही वजह है कि 5 सितम्बर तक रेल सेवा को पहले ही स्थगित किया है। अब तय हो गया है कि अभी फिलहाल रेल सेवा कोटी तक ही बहाल होगी।

7 और 8.20 पर चलेगी ट्रेन
मंगलवार से कालका से कोटी तक सुबह 7 बजे और 8.20 बजे ट्रेन कालका से कोटी तक चलाई जाएगी। कोटी से कालका ट्रेन की वापसी शाम 3.55 और 4.20 पर होगी। कालका रेल स्टेशन के इंचार्ज सीता राम ने इसकी पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News