ढाबे में कार्यरत युवकों को डंडे व हॉकी से पीटा

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 03:56 PM (IST)

परवाणु, (राजीव) : पुलिस थाना परवाणु के तहत एक ढाबे में कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राम लाल ने पुलिस थाना परवाणु में मामला दर्ज करवाया है कि वह अनुराग ढाबा सैक्टर-2 परवाणु में कार्यरत है। शनिवार रात को वह व अन्य स्टाफ ढाबा बंद कर भोजन कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग मुंह में कपड़ा बांध कर डंडे व हॉकी लेकर ढाबे में आए और उनके अन्य 2 कर्मचारियों सतीश व लोकेश के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में दोनों को ही काफी चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों को ई.एस.आई. अस्पताल परवाणु पहुंचाया गया। डी.एस.पी. परवाणु योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Related News