solan: 10.20 ग्राम चिट्टा व 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 04:29 PM (IST)

परवाणू (विकास): परवाणू थाना के तहत एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका और तलाशी लेने पर वाहन में सवार युवक के कब्जे से 10.20 ग्राम चिट्टा तथा 2.34 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की। मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सोलन टीएस वर्मा ने बताया कि अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News