Solan: शव को श्मशानघाट ले जाते समय 40 लोगों पर हमला, 22 अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 09:34 PM (IST)

परवाणू (विकास): क्षेत्र के बायला गांव में शनिवार को शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। इसी दौरान शव को लेकर परिजन आगे निकल गए लेकिन पीछे आ रहे लगभग 40 से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। कुछ लोगों का वहीं उपचार किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लगभग 22 लोगों को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 2 लोग बेहोश हो गए थे। सभी को प्राथमिक उपचार देकर लगभग 4 घंटे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। लोगों ने बताया कि संभवतः धुएं के चलते मधुमक्खियां उड़ी हों और पीछे आ रहे लोगों पर हमला कर दिया। अस्पताल प्रभारी ने बताया कि सभी को शाम 4 बजे तक छुट्टी दे दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News