लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 08:01 PM (IST)

परवाणु : पुलिस थाना धर्मपुर के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर धर्मपुर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। लड़की ने धर्मपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि प्रवीण (33) निवासी गांव जभोग सुल्तानपुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एस.एच.ओ. धर्मपुर नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News