Sirmour: ऑरैंज अलर्ट के चलते पांवटा साहिब उपमंडल के सभी सरकारी व निजी स्कूल रहेंगे बंद
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 09:28 PM (IST)
पांवटा साहिब (कपिल): मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने आदेश जारी करते हुए 10 जुलाई को उपमंडल के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडल, हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र, प्ले स्कूल तथा अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत लिया गया है।

