Pantaloons कंपनी ने कांगड़ा में खोला प्रदेश का पहला शोरूम
punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 07:03 PM (IST)
कांगड़ा: देश की सबसे बड़े कपड़ों के घरानों में से एक पेंटालून कंपनी ने कांगड़ा में अपना 300वां शोरूम खोल दिया है। इसका शुभारंभ डी.पी.एस. के चेयरमैन अरुण धूमल द्वारा रिब्बन काट कर किया गया। इसके बाद शोरूम में लोगों की खरीददारी करने के लिए भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। रविवार सुबह कांगड़ा पोस्ट ऑफिस के नजदीक बने विद्युत टावर के स्थित दो मंजिला पेंटालून के शोरूम में बिल्डिंग के मालिक विजय शर्मा व अशोक शर्मा के परिवार के सदस्यों के पूजा की व उसके पश्चात अरुण ठाकुर द्वारा रिबन काट कर शोरूम का उद्घाटन किया। इस मोके पर कंपनी के जोनल प्रबंधक तरुण शर्मा ने बताया कि कंपनी ने कांगड़ा की मार्किट को ध्यान में रखते हुए यहां शोरूम स्थापित किया है तथा यहां अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
प्रदेश के दूसरे शहरों में भी खुल सकते हैं शोरूम
उन्होंने बताया कि कंपनी ने हिमाचल में शुरुआत कांगड़ा में शोरूम खोल कर की है तथा आने वाले दिनों में प्रदेश के दूसरे शहरों में भी कंपनी अपने शोरूम खोल सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा 6 हजार की शॉपिंग पर स्क्रैच कूपन दिया जा रहा है, जिसमें हर ग्राहक को कुछ न कुछ इनाम निकलना तय है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कंपनी द्वारा समय-समय पर ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर लगाई जाएंगी। इस मौके पर अरुण ठाकुर ने भी कंपनी और बिल्डिंग के मालिक विजय शर्मा की सराहना की।