ज्वालामुखी में पंचभीष्म मेले शुरू, सैकड़ों महिलाएं ने 101 दीपक जलाकर मांगी सुख शांति की दुआ(Video)

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 05:03 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में पंचभीष्म मेले बड़ी धूमधाम से शुरू हुए। इस साल यह मेले 8 नवंबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेंगे। इस दिन सैकड़ों महिलाएं राधा कृष्ण मंदिर में तेल के 101 दीपक जलाती हैं और इन पांच दिनों में तुलसी माता का पूजन भी किया जाता है।
PunjabKesari

यह मेले महाभारत में रहे भीष्म पितामाह को समर्पित होते हैं। भीष्म पितामाह ने आजीवन विवाह ना करने की भीष्म प्रतिज्ञा ली थी इसीलिए उनका नाम भी भीष्म पितामाह पड़ा। भीष्म पितामाह ने 5 दिन पांडवों को नीति उपदेश दिया था और तीर लगने के बाद पांच दिनों तक बाणों की शैया पर लेटे रहे थे।  
PunjabKesari

पांच दिन मनाए जाते हैं पंचभीष्म मेले 

इस कारण पंचभीष्म मेले भी पांच दिन मनाए जाते हैं। इस दौरान महिलाएं परिवार की सुख शांति के लिए 5 दिनों तक व्रत रखती हैं। इन दिनों में तुलसी माता और भगवान विष्णु का विवाह भी किया जाता है और पितरों की याद में भी दीपक जलाए जाते हैं। इन दिनों में भगवान विष्णु की आंवले के रूप में पूजा भी की जाती है। जिस प्रकार भीष्म पितामाह ने अपने भाइयों की आत्मिक शांति के लिए दीपक जलाए थे उसी प्रकार लोग भी दीपक जलाकर परिवार की सुख शांति की दुआ करते हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News