Kangra: भारत में रहने वाले सभी लोग एक भारत माता के पुत्र : शांता

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 01:30 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को वहां के मुस्लिम भाईयों ने गिराना शुरू कर दिया है। यह समाचार हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े स्वाभिमान की बात है। मैं संजौली के मुस्लिम भाईयों को इसके लिए धन्यवाद भी करता हूं और उनको बधाई देता हूं। हिमाचल प्रदेश ने इस कार्यवाही द्वारा पूरे भारत के सामने एक बहुत बड़ा उदाहरण उपस्थित किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिन्दु मुसलमान में कई जगह आपसी टकराव होता है कई बार इसके कारण जान माल का भी नुक्सान होता है। एक ही देश में रहने वाले केवल अलग पूजा पद्धति होने के कारण इस प्रकार के झगड़े बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। भारत का वेदान्त यह कहता है कि हर व्यक्ति को अपने तरीके से भगवान की पूजा करने का अधिकार है।

सभी धर्म अपने अपने तरीके से उसी तरह एक भगवान तक पहुंचते है, जैसे अलग अलग रास्तों से बह कर सभी नदियां एक ही समुद्र में मिलती हैं। मंजिल एक है रास्ते अनेक हैं। यही बात स्वामी विवेकानन्द जी ने शिकागो में विश्व धर्म सभा में कहीं थी। शांता कुमार ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग एक भारत माता के पुत्र हैं। पूजा करने का तरीका अलग हो सकता है। संजौली का यह विवाद जिस ढंग से शान्तिपूर्वक निपटाया गया है। भारत के लोगों को इससे शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News