अज्ञात वाहन ने कुचला पैदल जा व्यक्ति, दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 10:04 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): हिट एंड रन के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पालमपुर तथा मारंडा के मध्य कालू दी हट्टी में हुई। उक्त व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था कि पीछे से एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी तथा घसीटते हुए उसे कुछ दूरी तक ले गया। मृतक का एक जूता शव से लगभग 15 मीटर पहले पड़ा पाया गया। वाहन की टक्कर तथा घसीटे जाने के कारण मृतक का शरीर पूरी तरह से कुचला गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची तथा जांच आरंभ की। घटना सोमवार सायं 7 बजे के बाद की बताई जा रही है। उस समय अंधेरा हो चुका था तथा जिस स्थान पर यह घटना घटी, वह वीरान क्षेत्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें पंचरुखी क्षेत्र के 33 वर्षीय किशोरी लाल का नाम अंकित है। पुलिस आधार कार्ड पर दर्शाए पते के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, ताकि मृतक की सही पहचान को सुनिश्चित बनाया जा सके।
डी.एस.पी. पालमपुर गुरबचन सिंह का कहना है कि कालू दी हट्टी के समीप एन.एच. पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को हिट किया है, जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

बाइडन ने महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प जताया

बाइडन गर्भपात को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बारे में अपनी बात रखेंगे

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड फैसले को पलटा, राज्य गर्भपात पर लगा सकते हैं रोक