कांस्य पदक जीतने पर बधाई के साथ पद्मश्री चरणजीत सिंह बोले - शाबाश भारतीय हॉकी टीम

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 01:41 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : वर्ष 1964 में जापान के टोक्यो में हुई ओलंपिक खेलों के दौरान भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाने वाले पदम श्री चरणजीत सिंह ने वर्तमान ओलंपिक खेलों के दौरान भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर उन्हें मुबारकबाद दी है। पदम श्री चरणजीत सिंह ने न केवल पुरुष हॉकी टीम बल्कि महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन को भी जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि हमें मैदान पर एक बात याद रखनी चाहिए कि मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं होता। भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीम ने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यदि हॉकी के आधारभूत ढांचे को थोड़ा और मजबूत किया जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन और भी जबरदस्त होगा। 

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों के दौरान भारतीय हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर भारत के वर्ष 1964 के टोक्यो ओलंपिक खेलों में हॉकी के लिए रहे स्वर्णिम ओलंपियन और पदमश्री चरणजीत सिंह ने खिलाड़ियों को शाबाशी दी है। उन्होंने ओलंपिक खेलों के दौरान न केवल पुरुष हॉकी टीम बल्कि महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन को भी दमदार बताते हुए भारतीय बालाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। वर्ष 1964 में जापान टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों के दौरान स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम चरणजीत सिंह की कप्तानी में ही वह स्वर्ण पदक भारत के लिए जीत कर लाई थी। पद्मश्री चरणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम द्वारा दमदार प्रदर्शन किया गया है। हालांकि सेमीफाइनल में हार से स्वर्ण की उम्मीद खत्म हो गई थी लेकिन भारतीय टीम ने फिर भी हार ना मानते हुए कांस्य पदक के लिए हुए मैच में जीत सुनिश्चित कर भारतीय तिरंगा टोक्यो ओलंपिक में लहराया है। पद्म श्री चरणजीत सिंह ने कहा कि खेलों में अथाह विकास हो रहा है हालांकि हॉकी में भी यदि आधारभूत संरचना को थोड़ा सा और मजबूत किया जाए तो भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अजेय हो सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News