कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को मिला पद्मश्री Award, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 09:41 AM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल के नालागढ़ से संबंध रखने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें दिया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुनी गई 112 हस्तियों में से 56 लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। 16 मार्च को राष्ट्रपति द्वारा अन्य लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

अजय ठाकुर नालागढ़ के रहने वाले हैं और प्रदेश पुलिस की ओर से उन्हें डी.एस.पी. का पद भी दिया गया है। उन्होंने भारतीय कबड्डी टीम में बतौर कप्तान वर्ष 2016 में कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। इससे पहले इंचोयन में साल 2014 में हुई एशियाई खेलों में भारत को गोल्ड मैडल दिलाने में अजय ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई थी। पिछले 14 वर्ष से अजय ठाकुर भारत के लिए कबड्डी खेल रहे हैं। वर्ष 2014 में प्री-कबड्डी लीग में अजय ठाकुर बीमार होने के बावजूद खेलते रहे और भारत का नाम रोशन किया।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News