नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मां नयना के दरबार में टेका माथा, बोले-प्रदेश में जल्द होगा बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 07:39 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): सरकार बदलो हालात बदलो, यही अब नारा है प्रदेश में सरकार को बदलने का। यह बात कांग्रेस के विधायक एवं प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने नयना देवी माता के दर्शन के उपरांत पत्रकारों के साथ बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बदलाव की आवश्यकता है तभी नया सवेरा आएगा। श्री नयनादेवी जी में मुकेश अग्निहोत्री परिवार सहित माता जी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने विधिवत रूप से माता जी की पूजा अर्चना की। उसके पश्चात उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली व कन्या पूजन किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट का माहौल बरकरार है, भर्तियां तक नहीं हो रही हैं चाहे वह पुलिस की भर्ती हो या मिलिटरी की भर्ती हो। मुख्यमंत्री शराफ्त का चोला पहन कर दिखाने का प्रयास करते हैं, इस चोले के पीछे बहुत कुछ छिपा हुआ है जनता को पता चल गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार दिवालिया हो गई है तथा 85000 करोड़ रुपए का कर्ज हिमाचल के ऊपर आज खड़ा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को कहा कि आपकी सरकार को केवल दो तरह से मुख्य रूप से जाना जाएगा, एक हैलीकॉप्टर के रूप में तथा दूसरा नौकरियां बेचने के रूप में। अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री 10 मिनट भी पैदल नहीं चल सकते हैं तथा उन्होंने चौथा हैलीकॉप्टर खरीद लिया है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार शिमला का नगर निगम चुनाव तो करवा नहीं पाई क्योंकि सरकार को खौफ था कि शिमला नगर निगम चुनाव हारने के बाद आप पूरा प्रदेश हारेंगे। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि आज उन्हें माता श्री नयना देवी जी के तीर्थ स्थल में आने का मौका मिला। यहां पर पता चला कि 4 साल से नयना देवी मंदिर में मंदिर अधिकारी का पद खाली पड़ा हुआ है। अग्निहोत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकारी दिल्ली और पंजाब मॉडल हिमाचल में लाने की बात करती है और उनके दिल्ली और पंजाब दोनों ही सरकारों के स्वास्थ्य मंत्री जेलों में बंद हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News