जयराम के आवास पर विपक्षी भाजपा ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 09:41 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से संस्थानों को डिनोटिफाई करने सहित पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। जानकारी के अनुसार इस दौरान पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से संस्थानों को डिनोटिफाई करने के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा भी की गई। पार्टी इसी मुद्दे पर आगामी दिनों में मंडल व जिला स्तर पर रोष रैलियों का आयोजन करेगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व केंद्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव प्यार सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यकारिणी सदस्य रूपा शर्मा और गणेश दत्त विशेष रूप से उपस्थित थे।

संसदीय क्षेत्रों में सांसदों व नेताओं का होगा प्रवास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप सहित पार्टी के अन्य सांसद आगामी दिनों में संसदीय क्षेत्रों के प्रवास पर जाएंगे। इसके तहत सुरेश कश्यप सबसे पहले 21 फरवरी से ऊपरी शिमला का दौरा करेंगे। इसी तरह किशन कपूर कांगड़ा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्रों का प्रवास करेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व सांसद इंदु गोस्वामी का मंडी संसदीय क्षेत्र में जाने का कार्यक्रम है।

केंद्रीय बजट व योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाएगी भाजपा
भाजपा केंद्रीय बजट व योजनाओं की उपलिब्धयों को भी गिनवाएगी। भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा केंद्रीय बजट में दी गई राहत से आम जनता को अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में आयकर में 7 लाख रुपए की छूट देने से कर्मचारियों सहित मध्यम वर्ग को बढ़ी राहत मिली है। इसके अलावा वाइब्रैंट विलेज योजना में प्रदेश सीमावर्ती क्षेत्रों को लाभ होगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News