निरमंड में अफीम की खेती का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 08:25 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने निरमंड में अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए  एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा-18 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अफीम की फसल को भी नष्ट कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान खेत में अफीम के 800 पौधे पुलिस को मिले। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हीरा लाल पुत्र गोकुल निवासी कंडा निरमंड कुल्लू के रूप में हुई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News