हिमाचल में कोरोना से एक की मौत, 202 नए संक्रमित मरीज आए सामने

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 11:05 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बरकरार है। प्रदेश में शुक्रवार को जहां एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है तो वहीं 202 नए संक्रमित मरीज सामने आए है। बता दें कि कोरोना से आज कुल्लू जिला के बजौरा भुंतर निवासी 48 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उक्त महिला को 17 अक्तूबर को सांस लेने में तकलीफ के चलते कुल्लू अस्पताल लाया गया था, जहां रैपिड एंटीजन टैस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद महिला को यहां से डीसीएचसी तेगुबेहड़ शिफ्ट किया गया था, जहां से उसे 18 अक्तूबर को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया था। महिला 21 अक्तूबर तक भर्ती रही। इसके परिजन उक्त महिला को नेरचौक से मोहाली के एक अस्तपाल में ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं प्रदेश में आए 202 नए मामलों में शिमला के 42, मंडी के 36, हमीरपुर के 21, सोलन व सिरमौर के 17-17, कांगड़ा के 14, किन्नौर के 8, चम्बा के 7, ऊना के 3, बिलासपुर के 2 व लाहौल-स्पीति का एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश में आए 196 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। इनमें कुल्लू के 43, शिमला के 37, बिलासपुर के 32, कांगड़ा व सोलन के 20-20, मंडी के 14,  हमीरपुर के 12, ऊना के 8, चम्बा के 7, किन्नौर के 2 व लाहौल-स्पीति का एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 20046 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 2626 हो गए हैं।

शिमला जिला कोरोना के 42 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में 3 अनाडेल, 5 कार्टरोड, 2 होली ओक, 1 हाईकोर्ट के नजदीक, 2 न्यू शिमला, 1 मल्याणा, 1 छोटा शिमला, 1 ढली, 2 कैथू, 2 बनूटी, 1 कनलोग, 2 एमएच, 1 टिक्कर, 1 कुमारसैन, 3 नेरवा, 2 जुब्बल कोटखाई, 3 रोहड़ू, 7 रामपुर व 1 मंडी का शामिल है। किन्नौर जिला में पुलिस लाइन रिकांगपिओ के एक पुलिस कर्मचारी व एक महिला चिकित्सक सहित 8 लोग पॉजिटिव पाए हैं। इनमें 27 लेकर से 63 वर्ष की आयु के लोग शामिल हैं। मंडी जिला में कोरोना 36 नए मामले सामने आए। सबसे अधिक मामले सुंदरनगर और चैलचौक क्षेत्र के हैं। संक्रमितों में थुनाग के 2, बल्ह से 3, जोगिंद्रनगर से 3, कोटली से 3, सुंदरनगर से 14 और चैलचौक से 10 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल्लू जिला कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले सेरी बेहड़, बजौरा, मनाली, नगबाग, सरवरी, शमशी शुरढ़, हरिपुर व तेगुबेहड़ में पाए गए हैं।

हमीरपुर जिला में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 12 लोग आरटीपीसीआर टऔर 9 लोग रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें नादौन के मझियार क्षेत्र के गांव गंडियाना के 11 लोग 60 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति, 53 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय महिला, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी हमीरपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति तथा रैपिड एंटीजन टैस्ट में लंबलू क्षेत्र के गांव घुमारी की 23 वर्षीय महिला, बस्सी झनियारा क्षेत्र के गांव खैंडा का 29 वर्षीय व्यक्ति, आईआरबी जंगलबैरी का 37 वर्षीय और 34 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव बडैहर की 56 वर्षीय महिला, गांव भोरंज की 49 वर्षीय महिला, बड़सर की 33 वर्षीय महिला, मैड़ क्षेत्र के गांव झिनकर की 60 वर्षीय महिला और गांव पुंदड़ की 62 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है।

सिरमौर व सोलन जिला में कोरोना के 17-17 नए मामले सामने आए हैं। सिरमौर जिला आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन से 50, 27 व 25 वर्षीय व्यक्ति, डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन से 40 वर्षीय व्यक्ति, एचआईजी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से 60 वर्षीय व्यक्ति, सुरला से 25 वर्षीय वर्षीय गांव मालोवाला, शंभूवाला से 42 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन नाहन से 29 वर्षीय महिला, शमशेरपुर, पांवटा साहिब से 70 वर्षीय व्यक्ति, बद्रीपुर, पांवटा साहिब से 36 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती, बंगरा चौक पांवटा साहिब से 17 वर्षीय लड़का, निहालगढ़, पांवटा साहिब से 54 वर्षीय पुरुष, हरलोग शिलाई से 35 वर्षीय पुरुष शामिल है। सोलन जिला में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सोलन के 11, बद्दी का 1, नालागढ़ का 1, परवाणु का 1, कंडाघाट का 1 व धर्मपुर कुमारहट्टी का 1 मामला है। इनमें आईएलआई के 5, डायरैक्ट कॉन्टैक्ट के 10, एक एंटीनेटल व एक फं्रट लाइन वारियर शामिल है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में 10 पुरुष व 7 महिलाएं शामिल हैं।

चम्बा जिला में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसमें इसमें चम्बा शहर के मोहल्ला हटनाला का 57 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला खरूड़ा के 35 वर्षीय व्यक्ति व 2 वर्षीय बच्ची, मोहल्ला रामगढ़ के 49 साल का व्यक्ति, गांव उदयपुर की 13 वर्षीय बच्ची, एचआरटीसी चम्बा में कार्यरत 32 वर्षीय कर्मचारी और भरमौर के गांव गोहा के 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिलासपुर जिला में 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हंै जिनमें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कार्यरत 53 वर्षीय वार्ड सिस्टर व सदर उपमंडल के तहत जुरासी गांव का 32 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। रैपिड एंटीजन टैस्ट में इन दोनों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

ऊना में 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आरटीपीआर टैस्ट में अम्ब के धंधड़ी से 41 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जबकि रैपिड एंटीजन टैस्ट में फस्र्ट बटालियन बनगढ़ का 27 वर्षीय पुलिस कर्मचारी व बंगाणा के मझेड़ से 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। लाहौल-स्पीति जिला के कारदंग गांव की 27 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News