Sirmaur: घर पर छापेमारी कर 445 ग्राम चरस के साथ एक धरा

punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 07:05 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के भंगानी में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर 445 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कांशी राम निवासी गांव चिलोई (भंगानी) डॉ. भंगानी तहसील पांवटा साहिब अपने घर पर चरस बेचने का धंधा करता है।

इसके बाद पुरूवाला पुलिस ने व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से 445 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर 445 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News