हैड कांस्टेबल ने कांस्टेबल की पत्नी को किए गंदे इशारे, महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 09:34 PM (IST)

बिलासपुर: जिला के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक पुलिस थाना में कार्यरत एक मुख्य आरक्षी पर उसी थाना में तैनात एक आरक्षी की पत्नी ने गंदे इशारे करने का आरोप लगाया है। यह घटना पिछले माह की है। महिला ने अब महिला पुलिस थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर मुख्य आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

मुख्य आरक्षी ने रास्ते में सीटी मारने के साथ ही किए गंदे इशारे

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के एक पुलिस थाना में तैनात आरक्षी की पत्नी ने महिला पुलिस थाना बिलासपुर में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि वह थाना के सरकारी क्वार्टर में बच्चों के साथ रहती है। गत 24 मई को वह बच्चों को स्कूल बस में छोडऩे के बाद क्वार्टर वापस लौट रही थी तो क्वार्टर के रास्ते में एक मुख्य आरक्षी ने उसे देखकर सीटी मारने के साथ ही गंदे इशारे भी किए। हालांकि लोकलाज और झगड़े के डर से उसने यह बात अपने पति को नहीं बताई लेकिन थाना में कार्यरत एक महिला आरक्षी के साथ उसने यह बात की। फिर उसने फैसला लिया कि यदि मुख्य आरक्षी दोबारा ऐसा करेगा तो वह अपने पति को इस बारे बता देगी।

पति को पहुंचा मानसिक आघात

महिला के अनुसार गत 27 मई को मुख्य आरक्षी ने फिर से वही सब दोहराया, जिस पर उसने रात को खाना खाते समय यह बात अपने पति को बता दी। इससे उसके पति मानसिक रूप से परेशान हो गए। उसके बाद उसके पति की मुख्य आरक्षी के साथ कहासुनी और लड़ाई भी हुई। इस घटना के बाद से उसके पति मानसिक तौर पर ठीक नहीं लग रहे हैं। महिला ने मांग की है कि मुख्य आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं एस.एस.पी. अशोक कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुख्य आरक्षी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News